हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को पालनकर्ता कहा गया है। जब-जब धरती पर अधर्म बढ़ा और धर्म की हानि हुई, तब-तब भगवान विष्णु ने किसी न किसी रूप में अवतार लेकर संसार की रक्षा की। यही कारण है कि शास्त्रों में भगवान विष्णु के दशावतार (10 अवतार) का विशेष उल्लेख मिलता है।